फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर लौटी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम भावनी में कोचिंग से घर लौटी छात्रा ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम भावनी निवासी आंचल राजा (20) बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को दोपहर में वह कोचिंग से लौटकर घर पहुंची। इसके बाद उसके माता-पिता अपने खेत पर चले गए और घर में छोटा भाई था। कुछ देर बाद उसने घर में पोहा बनाया और भाई-बहन ने पोहा खाया। इसके बाद दोपहर में भाई नहाने चला गया। इसी दौरान वह अपने कमरे में गई और किसी बात से परेशान होकर उसने कमरे के दरवाजे बंद करके छत के कुंदे पर दुपट्टे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुछ देर में नहाने के बाद जब भाई बाथरूम से निकला और बहन को आवाज दी, लेकिन उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई और कमरा भी अंदर से बंद था। जिस पर उसने किसी प्रकार रोशनदान से देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिस पर उसने आसपास के लोगों को बुुलाकर किसी प्रकार दरवाजा खोला और उसे फंदे से उतारकर स्वास्थ्य केंद्र बार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घरवाले फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें