फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने पेश की राष्ट्रीय एकता की मिसाल

Mon, 05 Oct 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एक सुर एक ताल कार्यक्रम में लगभग आठ सौ छात्राओं ने एक सुर में गाकर राष्ट्रीय एकता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। छात्राएं शिक्षा के साथ संगीत में रुचि दिखाएं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. शक्ति सिंह सचान ने छात्राओं को शिक्षा के साथ खेल, मंच और मैदान में अपनी सहभागिता जताने का आह्वान किया।



नरसी मेहता द्वारा रचित वैष्णव जन तो कहिये... लोक संगीत को नए रूप में एवं विभिन्न गीतों पर छात्राओं को गान एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम संचालक अमरेंद्र कुमार पांडेय यूथ कोआर्डिनेटर ने एक सुर एक ताल पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालक के सहयोगी कलाकार अतुल सुंदरकर, राजेश वतनदार, सर्वजीत मौर्य और सुरेश रत्न पारथी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।  इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य पूनम मलिक, राजकुमार शर्मा, जगदेव सिंह चौहान, आलोक प्रकाश सिंह, जयशंकर द्विवेदी, विजय कुमार मिश्र, भजनलाल कुशवाहा, राजेंद्र कुमार शर्मा, रमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें