संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। क्षेत्र में आंधी और बारिश से मूंग की फसल पर संकट के बादल छाए हैं किसानों का कहना है कि तेज हवा से फसल के फूल झड़ गए जिसका असर पैदावार पर पड़ने की प्रबल आशंका है।
ब्लॉक क्षेत्र के कलोथरा, पिपरिया पाली, सलैया,कलरव, सतौरा रीछपुरा, नीमखेरा, बिरधा सहित कई गांव में मूंग की बोआई काफी मात्रा में की गई है। लेकिन किसानों के अनुसार आंधी और बारिश से मूंग की करीब 50 फीसदी फूल झड़ गए हैं जिससे फसल की पैदावार में काफी गिरावट आने की आशंका से किसान परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से मूंग की फसल का सर्वे कराकर हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
00000000000000
अचानक मौसम खराब होने के कारण मूंग के फूल झड़ गए हैं अब फसल की लागत निकलना भी मुश्किल लग रहा है, प्रशासन से मांग है कि फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए। -हरिकिशन किसान
00000000000000
अपने खेत में मूंग बोई थी जिसमें कई प्रकार की दवाइयां डालीं जिससे फसल काफी अच्छी थी लेकिन आंधी और बारिश होने के कारण मूंग की फसल को काफी नुकसान हुआ है। -दौलतराम विश्वकर्मा, किसान
0000000
अचानक मौसम खराब होने के कारण मूंग के फूल झड़ने के साथ-साथ फसल में रोग लग गया है जिससे मूंग की पैदावार में काफी गिरावट आ सकती हैं।-भगत सिंह, किसान
00000000000000
हमने चार एकड़ में मूंग बोई हुई थी जिसमें कई प्रकार की दवाइयां डाली लेकिन आंधी और तूफान से मूंग के फूल झड़ गए हैं।ऋ अब लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है।
-तिलक सिंह यादव, किसान