फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजाद नदी की सफाई व घाट बनाए जाने को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते बुंदेलखण्ड विकास सेना के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के बीच से निकली शहजाद नदी बदहाल स्थिति व संकरे पुल की समस्याओं के निराकरण को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना का धरना शनिवार को सातवें दिन जारी रहा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता और विकास परिषद ने धरनास्थल रप पहुंच कर समर्थन किया और समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शहजाद नदी और ब्याने नाले की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का उस पुल से रोज आवागमन होता है, उसके बावजूद भी उदासीनता की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। सात दिन बाद भी न तो किसी अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया। इतना ही नहीं संकरे पुलों से यातायात प्रभावित बना रहता है। कई बार जाम जैसे हालत बन जाते हैं। इनके फेर में एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहन तक फंस जाते हैं। वहीं लोग जाम में फंस कर समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सेना प्रमुख हरीश कपूर ने कहा कि रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना पुल के ऊपर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा तो सेना नेताओं के आवास पर जाकर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से सुमित अग्रवाल, अभय चौबे, करीम राम पप्पू, अनुराग सिंघाई, विशाल राठौर, डॉ. मुकेश तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता से सुबोध शर्मा, लखन लाल मिश्रा, लवकेश तिवारी, अर्चित बाबू शर्मा, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, सत्येंद्र रावत, अनुराग चतुर्वेदी, सुदेश नायक, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, ओंकार राजा, मुन्ना त्यागी, अशोक शिवाजी, कामता प्रसाद मिश्रा, कदीर खान, जगदीश पेंटर, आनंद दुबे, दाऊद खान, कपूर खान, अमित जैन, परमानंद विश्वकर्मा, नंदराम कुशवाहा, देवेंद्र सेठ, जगदीश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें