फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी तूफान में टूटे तार, कई घरों में दौड़ा हाइटेंशन करंट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/मड़ावरा। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम बनगुवां, ठनगना में शनिवार को तेज आंधी व बारिश के चलते हाइटेंशन तार टूटने से घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कई मवेशी झुलस गए। आंधी ने गांव में खूब तबाही भी मचाई।
विज्ञापन

थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम ठनगना में शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान हाईटेंशन तार की अर्थिंग पकड़ने के चलते पूरे गांव में करंट दौड़ गया। इससे कई मकानों में चिंगारियां उठने लगीं। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ने लगे। वहीं कई मवेशियों को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मवेशी झुलस गए। इसके साथ ही हाईटेंशन लाइन के करंट की वजह से दो सौ मीटर दूर पर लगे हरे भरे पेड़ों के पत्ते तक मुरझा गए। गांव के सरकारी विद्यालय की बाउंड्रीवॉल तेज हवा से गिर गई। वहीं गांव में ही देहरे बाबा के पास घासफूस के छप्पर में रह रहा संतू अहिरवार (50) पुत्र हल्कू अहिरवार जब घर में सो रहा था, इसी दौरान अचानक बारिश होने के दौरान उसके घर में करंट फैल गया और उसने आननफानन में लाइट बंद करने का प्रयास किया, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथ व पैर झुलस गए। मौके पर घर में मौजूद परिजनों ने यह देख हाईटेंशन तार के जंपर को लकड़ी से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर थाना मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें