फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/जाखलौन। जाखलौन रेलवे स्टेशन के धौर्रा की ओर डाउन रेलवे लाइन पर प्रेमी युगल युवक व किशोरी के शव रेल पटरियों पर पड़े मिले। दोनों रात से अपने-अपने घरों से लापता थे। जाखलौन पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने मरने से पहले गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताते हुए जान देने की बात लिखी है।
विज्ञापन

थाना बालाबेहट के अंतर्गत एक गांव निवासी युवक (20) एवं किशोरी (17) एक ही गांव और एक ही कुटुंब के दूर के सदस्य थे। कुटुंब के नाते दोनों में आपस में बहन-भाई का रिश्ता भी था। बीते डेढ़-दो वर्षों से दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। दोनों प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे लेकिन उनका एक ही कुटुंब का होना उनकी शादी में बाधक बन रहा था। दोनों के परिवार वाले इस संबंध के लिए तैयार नहीं थे।
इसी बीच किशोरी के परिजन अपने पुत्री का संबंध कहीं और करने का विचार करने लगे। जिसकी भनक लगने पर शुक्रवार की रात को युवक और किशोरी घर से भाग गए और दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को मौत के साथ ही खत्म करने का निर्णय कर लिया। दोनों जाखलौन रेलवे स्टेशन के आगे रेल पटरियों पर पहुंच गए और जाखलौन स्टेशन के आगे खंभा नंबर 1024/10 के पास जाकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 7.41 बजे सूचना मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों की शिनाख्त उनके पास मिले मोबाइल व परिजनों के पहुंचने पर की गई। मौके से दो मोबाइल, एक पर्स और रेल पटरियों के किनारे एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे थे।
युवक हाईस्कूल तक पढ़ा था और बालाबेहट में कपड़े की दुकान चलाता था। वह अपने मामा के साथ एक गांव में रहता था। उसकी मां ललितपुर में एक स्कूल में काम करती है, इससे उसका परिवार ललितपुर में ही रहता है। उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं। वहीं किशोरी तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।
------------------------
व्हाट्सएप पर लिखा सुसाइड नोट
‘युवक ने लिखा है कि वह किशोरी से बहुत प्यार करता था, किशोरी भी उससे प्यार करती थी। किशोरी की शादी कहीं और हो रही थी इससे हम दोनों को मरना पड़ा। अगर हम नहीं मरते तो किशोरी अकेली मर रही थी। हम दोनों अपनी मर्जी से मर रहे हैं। इसमें किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं है और न ही किसी ने साथ दिया है। अगर हमारे मम्मी-पापा को कोई भी परेशानी आएगी तो उसकी जवाबदारी किशोरी की मम्मी और उसके दोनों भाई पर होगी और हमने बोला था कि हमारी शादी करा दो, लेकिन उसके घर वाले नहीं मान रहे थे। इसलिए हमें यह सब करना पड़ा। अगर हमारी मम्मी को कुछ परेशानी हो तो आप लोगों से मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि कुछ मदद कर देना, क्योंकि मेरे बाद मेरी मम्मी अकेली हो जाएगी। अब कितना ही बोलूंगा, आप सभी को राम राम।’
----------
जाखलौन रेलवे स्टेशन के आगे रेल पटरियों पर एक युवक व किशोरी के शव मिले हैं। दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें