फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पकड़ने गए खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/बानपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कैलगुवां-बानपुर रोड स्थित नयाताल पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी की गाड़ी पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। उन्होंने गाड़ी के कांच तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बानपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी शशांक शर्मा ने थाना बानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 23 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि ग्राम चकौरा निवासी मानवेंद्र यादव ने अपने साथी विकास यादव व तेज सिंह यादव के साथ पांच सात ट्रैक्टर, दो-तीन डंपर, ट्रक व जेसीबी द्वारा नयाताल में अवैध खनन किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर रात करीब नौ बजे निरीक्षण किया। मौके पर बड़े पैमाने पर गाड़ियां लगाकर अवैध खनन हो रहा था।
मौके पर उन्हें आता देख मानवेंद्र अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर बड़ी रफ्तार से मौके से भागने लगा लेकिन खुद को घिरा हुआ पाने पर एक ने उनके वाहन पर पत्थर चला दिए, जिससे उनके वाहन का सामने का शीशा चटख गया। इतने में अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता हुआ जेसीबी पर बैठकर भाग गया।
विज्ञापन

बांध होने के कारण वह जेसीबी और उसके साथ भागे ट्रैक्टरों का पीछा नहीं कर सके। उन्होंने मौके से तेज सिंह व एक अन्य ट्रैक्टर को थाना बानपुर लाने का प्रयास किया, जिसमें तेज सिंह ट्रैक्टर में लदी मौरंग (तीन घन मीटर) को सड़क पर पलट पर भाग गया। उन्होंने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। मौके से एक ट्रैक्टर व मोबाइल बरामद किया गया। थाना बानपुर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें