फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां, पिता और दोस्त ने की थी शिक्षक की हत्या

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र में नाराहट रोड पर एक महाविद्यालय के पीछे एक दिन पहले ही शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस की पड़ताल में मृृतक की सौतेली मां, पिता एवं उसके मित्र ने ही मिलकर हत्या करने का खुलासा किया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है और सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि बीते रोज 17 अगस्त को दोपहर 12.06 बजे महरौनी निवासी प्रदीप पटेरिया पुत्र रामकिंकर पटेरिया ने सूचना दी कि वह एक काम से नाराहट रोड पर गए थे। जहां विकास बड़ौनिया स्कूल के पास सीसी रोड पर खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था और पास में एक पल्सर बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महरौनी मनोज कुमार वर्मा, उप निरीक्षक वेद प्रकाश मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव देखकर आसपास के व्यक्तियों व राहगीरों से शिनाख्त कराई गई, इसी बीच मृतक का पिता जानकी अहिरवार पुत्र वोहरेलाल ग्राम कुम्हैड़ी थाना महरौनी ने मृतक अरविंद अहिरवार 29 वर्ष निवासी मंडी रोड कस्बा व थाना महरौनी अपने पुत्र के रूप में शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उक्त घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रूबी की सूचना के आधार पर मनीष पुत्र बलबोदा निवासी मंडी रोड महरौनी एवं मृतक की सौतेली मां जमना पत्नी जानकी निवासी मोहल्ला लुहरयाना, महरौनी एवं एक अज्ञात के खिलाफ थाना महरौनी में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र के निकट पर्यवेक्षण में उक्त निर्मम हत्या की विवेचना प्रभारी मनोज वर्मा प्रभारी निरीक्षक महरौनी द्वारा नामित अभियुक्तमनीष कुमार पुत्र बलबोदे, जमनाबाई पत्नी जानकी प्रसाद एवं जांच में प्रकाश में आए मृतक के पिता जानकी प्रसाद पुत्र बहौरेलाल को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने रुपये व संपत्ति का लालत होना बताया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, नवाब सिंह, पारूल चंदेल के अलावा सिपाही जगदीश सिंह, ओमप्रकाश, नरेश, राकेश, मीना, शालू देवी, सुजीत कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें