फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे के बावजूद पुलिस करा रही कब्जा

Sun, 12 Jun 2016 12:51 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
स्टे के बावजूद पुलिस करा रही कब्जा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एक परिवार ने तालबेहट पुलिस पर कोर्ट से स्टे आर्डर के बावजूद विपक्षियों को कब्जा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार की शिकायत सुनने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तालबेहट कोतवाली के मुहल्ला चौबयाना निवासी रामजी लाल झा ने एएसपी को बताया कि उसके मकान के हिस्से को लेकर कस्बे के लोगों से विवाद चल रहा है। यह विवाद सिविल कोर्ट में लंबित है और इस पर वर्ष 1993 से स्टे का आदेश है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को तालबेहट पुलिस ने अपने अमले के साथ पहुंचकर विपक्षियों को मकान पर कब्जा दिलाने की कोशिश की, जब इसका विरोध किया गया तो उसके साथ अभद्रता की गई। रामजी लाल ने बताया कि उसके मकान का विवाद लंबे समय से चल रहा है। पहले भी कई बार विपक्षियों द्वारा मकान पर कब्जा करने की नीयत से काम लगाया जा चुुका है। लेकिन, इस बार पुलिस के सहयोग के कारण विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार ने एएसपी को शिकायती पत्र के साथ कई फोटोग्राफ भी सौंपे हैं, जिनमें कथित तौर पर पुलिस कब्जा कराने पहुंची है।

रामजी लाल का मकान के हिस्से को लेकर विपक्षियों से जो विवाद है, उसमें पिछले दिनों दूसरे पक्ष को हाईकोर्ट से राहत मिल चुुकी है। हाईकोर्ट ने पुलिस को वादी के मकान पर कब्जा कराने का आदेश दिया था। शुक्रवार को हुई कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन था। पुलिस द्वारा कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है, विपक्षी के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह चंदेल
कोतवाली प्रभारी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें