फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री की हालत बिगड़ी,अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सोमवार की रात उस समय बेहोश हो गए, जब वह केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा की अगवानी के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े हुए थे। कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जीआरपी ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, देर रात तबियत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा सोमवार की रात ट्रेन से जिले में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने के लिए आ रहे थे। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उन्हें रिसीव करने के लिए सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ पदाधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंच गए। बताते हैं कि स्टेशन पर उनकी तबियत अचानक खराब हुई तो वह प्लेटफार्म पर ही अचेत हो गए। मंत्री की हालत देख मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में एबुंलेंस आ गई और मंत्री को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि उनका ब्लड प्रेशर व शुगर लेबल बढ़ गया है इस कारण ये दिक्कत आई। करीब तीन घंटे तक आईसीयू में रखा गया। इधर, जानकारी मिलते ही डीएम अन्नावि दिनेश कुमार व एसपी निखिल पाठक अस्पताल पहुंचे और मंत्री का हाल लिया। देर रात हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों की सलाह के बाद मंत्री को घर भेज दिया गया।
000000
राज्यमंत्री की रात में स्टेशन पर तबियत अचानक खराब हो गई थी चक्कर आने के कारण वह प्लेटफार्म पर बैठ गए। एंबुलेंस से तत्काल उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी सभी जांचे की गई। ब्लड प्रेशर व शुगर लेबल बढ़ा होने पर दवा दी गई। अन्य जांच रिपोर्ट नार्मल पाई गई। तबियत सही होने पर वह घर चले गए थे। जीपी शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें