फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनाथ व सेमरा रॉयल्स ने जीते मैच

विज्ञापन
पुलवारा में क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते ग्राम प्रधान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पुलवारा / बार। बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें श्रीनाथ स्टोन क्रशर और सेमरा मथुरा किंग्स ने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बना ली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुलवारा राजा भैया बुंदेला ने मैच को शुभारंभ किया। पहला मुकाबला श्रीनाथ स्टोन क्रशर और सेमरा सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें सेमरा सुपर किंग्स के कप्तान मंगल राजा और मोंटू राजा ने अपनी टीम को 54 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत की। मलिंगा चंदेरी और दीपक विरोरा ने शानदार गेंदबाजी की। सेमरा सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनाथ स्टोन क्रशर टीम के कप्तान विक्की राजा सहित अन्य खिलाड़ियों के विकेट गिरते देख। आकाश विरोरा ने एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच को जिताने की कोशिश की, लेकिन वह भी जल्द ही आउट हो गए। अंत में श्रीनाथ की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया। आकाश को शानदार बल्लेबाजी के लिये ‘मैन ऑफ द मैच’ व ‘सुपर सिक्स अवार्ड दिया गया। नीरज रैकवार को ‘बेस्ट कैच ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।
दूसरा मैच सेमरा मथुरा किंग्स बनाम राधिका डेयरी के मध्य खेला गया। इसमें सेमरा मथुरा किंग्स के कप्तान संदीप नामदेव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव राजा व नीरज विरोरा के 50 की मदद से 14 ओवर में148 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधिका डेयरी मात्र सात विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी और अपना पहला मुकाबला 31 रन से हार गई। ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार नीरज विरोरा, ‘सुपर सिक्स’ अवार्ड गौरव पुलवारा और ‘बेस्ट कैच’ का अवार्ड आकिब रजा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें