फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा भत्ता के साथ टैक्स में छूट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक फरवरी को दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रही है। यह बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। आम बजट पेश होने से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें चिकित्सा भत्ता के साथ-साथ टैक्स में छूट की उम्मीद है।
विज्ञापन

पेंशनभोगियों का कहना है कि पेंशनरों को पूर्व से मिल रही सुविधाओं में कटौती नहीं होनी चाहिए। हम लोग नौकरी समय में नियमित तौर पर सरकार की सेवा करते आ रहे हैं। लेकिन, बजट में हमारी सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जाता है। इस वर्ष सरकार से उम्मीद है कि आयकर में पेंशनभोगियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की जाएगी। 2004 के बाद के कर्मियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलना चाहिए। क्योंकि, कर्मचारी जब बुजुर्ग हो जाता है तो उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर सेवानिवृत्त कर्मियों को सुविधा मिले।
महंगाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन, महंगाई भत्ता नहीं बढ़ रहा। आने वाले आम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन

- हुकुम सिंह राजपूत, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक
आयकर में छूट की उम्मीद कर रहे हैं कि वित्तमंत्री इस बार पेंशनर्स को आयकर में रियायत देंगी। कर में वृद्धि नहीं होनी चाहिए, इससे महंगाई बढ़ती है। इससे पेंशनरों की परेशानी बढ़ जाती है। विभिन्न बचत व निवेश पर मिलने वाली कर छूट की सीमा बढ़ाई जाए।
- कैलाश नारायण कौशिक, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक
मेडिकल ट्रीटमेंट की स्कीम का प्रावधान होना चाहिये। क्योंकि, चिकित्सा की सबसे ज्यादा जरूरत सेवानिवृत्ति के बाद ही होती है। आम बजट में इस वर्ष पेंशनरों के लिए आयकर छूट सीमा को बढ़ाई जा सकती है
- अनिल प्रकाश गोस्वामी, सेवानिवृत्त एसबीआई शाखा प्रबंधक
वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे जो सुविधा दे रहा है, उसमें कटौती नहीं होनी चाहिए। बसों में भी 50 फीसद छूट का लाभ हो। बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन सीट रिजर्व होनी चाहिए, जिससे बुजुर्ग लोग सुगमता के साथ यात्रा कर सकें। पेंशन में रिवीजन हुआ है, उसे लागू करने में काफी देर हो रही है।
- ग्यासीलाल पचौरी, सेवानिवृत्त सेल्सटेक्स ऑफीसर
पेंशनरों की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों को पेंशन शुरू करने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। आगामी बजट में व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा बढ़ सकती है। होमलोन के ब्याज पर भी कर छूट की सीमा बढ़ाने की उम्मीद है। 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

- जुगलकिशोर तिवारी, सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें