फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडुकाऊ पोस्ट डालने में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला नेहरुनगर में एक युवक द्वारा व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोेपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नेहरु नगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अप्रैल को उन्होंने व्हाट्सएप खोलकर देखा तो नेहरुनगर निवासी वसीम खान उर्फ गब्बू पठान द्वारा व्हाट्सएप पर पोस्ट किया गया कि मरकज में जितने मुसलमान आए, चीन, अफगानिस्तान, इंग्लैंड से आए उनमें चार सौ लोगों में कोरोना पाया गया, गालियां देते हुए लिखा कि यह इंडिया में फैलाने आए हैं, ये किसी को इंडिया में जीने नहीं देंगे। यह भी लिखा कि मोदीजी से निवेदन है कि इन सब को गोली मारने का आदेश दें, जितने भी यह टोपी लगाए दिल्ली में पकड़े गए हैं इनका मरवा दीजिए, नहीं तो इंडिया का कोई शख्स नहीं बचेगा।
यह पढ़कर उन्होंने एक कांस्टेबल के साथ वसीम खान उर्फ गब्बू पठान की तलाश की गई, जिस पर वह घर में मिला। उसने बताया कि व्हाट्सएप पर पोस्ट उसने ही की है। मोबाइल के बारे में पूछा तो बताया कि मोबाइल रात में गिर गया। कोतवाली पुलिस ने एसआई की तहरीर पर उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें