फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका पर सपा नेताओं को रखा निगरानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली में चल प्रदर्शन को लेकर जिले में पुलिस और प्रशासन पूरे दिन सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों को एहतियातन निगरानी में रखा गया। करीब दो से ढाई घंटे बाद सभी को घर जाने की अनुमति दे दी गई।
नीट पेपर लीक और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। पुलिस को आशंका थी कि जिले के कुछ सपा नेता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। इसे देखते हुए एहतियाती कार्रवाई के तहत करीब एक दर्जन नेताओं को निगरानी में रखा गया और उन्हें जनपद से बाहर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर भी जांच अभियान चलाया। इसके अलावा दिल्ली आने-जाने वाले युवाओं और छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) भी लगातार सूचनाएं एकत्र करने में जुटी रही। पुलिस यह भी निगरानी करती रही कि जिले में प्रदर्शन के समर्थन या विरोध में कहीं धरना, जुलूस या अन्य गतिविधियों की तैयारी तो नहीं की जा रही है।
थाना और कोतवाली प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाए गए।
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शत्रुघ्न यादव ने बताया कि पुलिस ने प्रदेश सचिव महिला सभा गीता मिश्रा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हृदेश मुखिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नीतेश रजक, शाकिर अली, रामान सिंह यादव सहित अन्य नेताओं को दो से ढाई घंटे तक निगरानी में रखा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव गीता मिश्रा ने बताया कि दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते उन्हें और अन्य पदाधिकारियों को कोतवाली पुलिस ने रोक लिया था। करीब दो से ढाई घंटे बाद सभी को घर जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें