संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बैरक, पाकशाला,भंडारण आदि की व्यवस्थाएं परखीं।
उन्होंने जिला कारागार में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समीक्षा की। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने कारागार में पुरुष बंदी बैरकों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें निशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय, उपकारापाल राजीव कुमार, जेल चिकित्सक जितेंद्र लिदौरिया, फार्मासिस्ट भूपेंद्र सिंह, न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, अरविंद्र व अनिल उपस्थित रहे।