फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सपा मुखिया ने समझा मृतक लक्ष्मीनारायण राठौर के परिजनों का दर्द

सार

ललितपुर में व्यापारी लक्ष्मी नारायण राठौर की आत्महत्या के बाद समाजवादी पार्टी ने परिवार को आर्थिक सहायता दी है। अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल एक लाख रुपये का चेक सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार को देगा आर्थिक सहायता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीते दिनों पुत्र के जेल जाने से मानसिक रूप से परेशान व्यापारी लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भेजी है।
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम की जानकारी सपा के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव दी। जिस पर सपा मुखिया ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि पहुंचाई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सहायता राशि का चेक सौंपेगा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें