फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नहीं फूटा सोयाबीन का अंकुर, लाखों की लागत खाक, दाने-दाने को मोहताज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा। सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को तगड़ा झटका लगा है। ज्यादा बारिश होने से सोयाबीन अंकुरित नहीं हो पाया है। जिससे किसानों को भारी नकसान हुआ है।
पाली तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव कलौथरा, सिंगेपुर, कलरव, सतौरा, पिपरिया पाली और सदर क्षेत्र के गांव बिरधा सहित दर्जनों गांवों में सोयाबीन की खेती की जाती है। किसानों ने बताया कि करीब नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन का बीज खरीदा था। जिसे खेतों में बोया गया थ। अंकुरित होने से पहले हुई तेज बारिश से सब कुछ तबाह कर दिया। किसानों ने बताया कि सोयाबीन और खाद में लाखों रुपये की लागत लगाकर खरीफ की बोहनी की थी। पहले पानी नहीं बरस रहा था तो किसानों ने सूखे में बोहनी कर दी थी। लेकिन अचानक पानी गिरने से सोयाबीन का बीज सड़ गया है। अब सोयाबीन की बोहनी लेट हो जाने से किसानों को दोबारा उड़द की बोहनी करनी पड़ रही है। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

00000000000
फोटो-9
हमने चार जुलाई को करीब 12 एकड़ में 10 क्विंटल सोयाबीन खरीदकर और उसमें डीएपी खाद डालकर बोहनी की थी। मगर एक बीज अंकुरित नहीं हुआ है। जिससे हमें लाखों का नुकसान हुआ है।-कोमल सिंह यादव, किसान कलोंथरा
000000000
फोटो-10

हमने करीब 22 एकड़ जमीन में 18 क्विंटल सोयाबीन की बोहनी की थी। लेकिन बोहनी के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे हमारा लाखों रुपये का सोयाबीन सड़ गया है। अब हम लोग दोबारा उड़द की बोहनी कर रहे हैं।-सूरत सिंह यादव किसान कलोंथरा
विज्ञापन

0000000000
फोटो-11
मैंने अपनी सात एकड़ जमीन में पांच क्विंटल सोयाबीन बोया था, लेकिन बीज अंकुरित नहीं होने से बहुत नुकसान हो गया है। -प्रमोद कुमार ,किसान सिंगेपुर
000000000
फोटो-12

हमने करीब नौ एकड़ जमीन में सात क्विंटल सोयाबीन की बुवाई की थी। लेकिन अचानक बारिश होने पर खेत में पानी भर जाने से बीज पूरी तरह सड़ गया है। जिससे दोबारा बोहनी करनी पड़ रही है।-पूरन सिंह पटेल किसान सिंगेपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें