फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नहीं हो पा रहा कचरे का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेंडर प्रक्रिया के फेर में फंसीं मशीनें, आठ करोड़ खर्च हाेने के बाद भी लगा कचरे का ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के दैलवारा में तीस एकड़ की भूमि पर आठ करोड़ की लागत से तैयार कचरा निस्तारण प्लांट सफेद हाथी साबित हो रहा है। अभी तक मशीनों को स्थापित नहीं किया जा सका न ही विद्युत कनेक्शन किया जा सका है। ऐसे में प्लांट में कचरे का ढेर लग रहा है, उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मशीनों व विद्युत कनेक्शन के लिए टेंडर किए गए थे, जो तकनीकी कमी के चलते निरस्त हो गए हैं। अब दोबारा टेंडर की स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया पूर्ण कराकर प्लांट को संचालित कराया जाएगा।
शहर से प्रतिदिन लगभग 65 टन कचरा निकलता है। शहर के रामनगर में कचरा का पहाड़ खड़ा हो गया है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए ग्राम दैलवारा में लगभग तीस एकड़ की भूमि में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण 8.08 करोड़ रुपये से किया है। लगभग तीन वर्ष पहले प्लांट का समूचा भवन बनकर तैयार हो गया था लेकिन अब तक कचरा निस्तारण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। दो वर्ष से कचरा प्लांट में ही डाला जा रहा है। जिससे वहां कचरे का ढेर लग गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

-
प्लांट संचालन में है यह कमी
प्लांट को संचालित करने के लिए लगभग 24 मशीनें स्थापित होरी हैं। इन मशीनों को संचालित करने के लिए बिजली का कनेक्शन किया जाना है। वर्ष 2024 में मशीनों व विद्युत कनेक्शन के लिए टेंडर किए गए थे जो तकनीकी कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। तब से अब तक दोबारा टेंडर के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ऐसे में कचरा का निस्तारण शुरू नहीं हो पा रहा है।
-
तीन तरह से होगा कचरा निस्तारण
शहर से निकलने वाले कचरे का तीन तरह से निस्तारण किया जाएगा। इसमें गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी जिसे पालिका निर्धारित न्यूनतम रेटों पर बेचेगी। सूखे कचरे को अलग-अलग किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक, लोहा समेत अन्य कचरा को अलग किया जाएगा। इससे नगर पालिका परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कचरा निस्तारण प्रक्रिया शुरू कराने के लिए टेंडर की स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही पूर्ण कराकर संचालन कराया जाएगा।
-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें