फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 39 हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में लगेंगे सोलर सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपीनेडा की ओर से जनपद की सभी तहसीलों में स्थित 39 हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में अब बीस-बीस किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाएंगे। वहीं, 11 विद्यालयों में अलग-अलग क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित कराए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले के सभी डिग्री कॉलेजों एवं आईटीआई और पॉलिटेक्निक के साथ ही अन्य सरकारी संस्थानों में भी सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
जनपद में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। एक ओर जहां पीएम सूर्य घर योजना से मकानों की छतों पर अनुदान पर सोलर संयंत्र लगवाए जा रहे हैं, वहीं यूपीनेडा (उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) की ओर से सरकारी कार्यालयों में सोलन संयंत्र स्थापित करवाए जा रहे हैं। जनपद में जखौरा तालबेहट, महरौनी एवं अन्य तहसीलों में स्थित 39 हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में बीस-बीस किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सभी कॉलेज में ऑनग्रिड सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही नेडा द्वारा अब तक 11 विद्यालयों में भी सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा अटल आवासीय विद्यालय एवं जिले में स्थित सभी डिग्री कॉलेज में भी बिजली कनेक्शनों के सापेक्ष उतनी ही क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में स्थित दो पॉलिटेक्निक कॉलेजों एवं पांच आईटीआई कॉलेज के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, बाल संरक्षण गृह नेहरूनगर एवं बाल गृह दैलवारा में भी सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही लगेंगे सोलर संयंत्र
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिले में शासन द्वारा कई योजनाओं से सोलर सिस्टम लगवाए जा रहे हैं। 39 इंटर एवं पॉलिटेक्निक आईटीआई, डीपीआरओ कार्यालय एवं बाल संरक्षण गृह नेहरूनगर व बाल ग्रह दैलवारा में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव बनाए गए हैं, जिन्हें शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इन भवनों में सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाएंगे।
-राजेश बघेल, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें