फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारंटी होने के बाद भी महीनों से बंद पड़ी हैं सोलर स्ट्रीट लाइटें

Tue, 03 Jan 2017 01:23 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
साोलर लाइट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था में बिजली रोड़ा न बने इसके लिए नगर पालिका ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी। पूरा एक साल भी नहीं बीता और इनमें से दर्जनों लाइटें बीते कई महीनों से बंद पड़ी हुई है। यह लाइटें अभी गारंटी के दौर में है, यदि समय रहते इनके नहीं सुधरवाया गया तो नगर पालिका को अपना कोष खाली करना पड़ेगा।
विज्ञापन



रात के समय बिजली कटौती होने के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूब जाता था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता था। जनता की सहूलियत के लिए नगर पालिका ने बीते फरवारी माह में 39.58 लाख रुपये की लागत से 105 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इन स्ट्रीट लाइटों के शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, अस्पताल व धार्मिक स्थलों पर व कुछ मुहल्लों में भी लगवाया गया था। नगर पालिका ने इन लाइटों की खरीदी और लगवाने और मेंटिनेस का ठेका एक निजी संस्था को दिया था। संस्था ने इनकी एक साल गारंटी की जिम्मेदारी ली थी। शहर में लगी नगर पालिका की करीब आधा सैकड़ों लाइटें विगत कुछ माह से बंद पड़ी हुई है, कुछ लाइटों की चार्जिंग प्लेट खराब हो जाने के कारण बैटरी चार्ज नहीं हो रही हैं, तो कुछ की तो बैटरी ही खराब हो गई और कुछ के बल्ब भी खराब हो चुके हैं। तुवन चौराहा, वर्णी कॉलेज, कंपनी बाग, तालाबपुरा मार्ग, श्रीवर्णी जैन चौराहा समेत अनेकों जगह की लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। गारंटी के दौर में होते हुए भी नगर पालिका इन लाइटों को सुधरवाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इन लाइटों की गारंटी खत्म होने में करीब एक-दो माह ही शेष रह गए हैं, यदि नगर पालिका समय रहते कंपनी से लाइटों की मरम्मत नहीं कराती है, तो नगर पालिका को सरकारी धन से लाइटें सुधरवानी पड़ेगी।

कीमत अधिक पर गारंटी कम
नगर पालिका द्वारा लगवाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटों की कीमत बाजार के दामों से करीब डेढ़ गुना अधिक है, लेकिन इन लाइटों की गारंटी शासन के मानकों के अनुसार आधी भी नहीं है। इन सोलर स्ट्रीट लाइट के एक सेट में करीब 15 फुुट ऊंचाई का खंभा, एक बैटरी 80 एएच की, 24 वाट की एलईडी लाइट और बैटरी चार्ज प्लेट है, जिसकी खरीदी नगर पालिका ने 37,700 रुपये में की है। जबकि बाजार में इसकी कीमत से 25 हजार से भी कम है। इसके अलावा शासन ने साफ निर्देश हैं कि नगर निकायो में खरीदी जाने वाली एलईडी लाइटों व सोलर स्ट्रीट लाइटों की एक साल की गारंटी हो और चार साल की वारंटी अनिवार्य हो। नगर पालिका की इन लाइटों की गारंटी और वारंटी केवल एक ही साल की है।
विज्ञापन


कंपनी को दी जा चुकी है सूचना
करीब दो दर्जन लाइटों की खराब होने की जानकारी मिली है, जिसको सही कराने के लिए कंपनी को सूचना भेज दी गई है, जल्द की इन लाइटों से सुधरवा दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ लाइटें ऐसी हैं, जो पेड़ों व बड़े भवन के सामने लगा दी गई हैं। इससे बैटरी चार्ज होने के लिए पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है, उन्हें जल्द ही उचित जगह शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार अधिशासी अधिकारी  नगर पालिका ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें