फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में जमकर उमड़ रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा /ललितपुर। कोविड वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर का भयावह स्वरूप देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर 10 से अधिक संक्रमित व्यक्तियों की मौत होने के बावजूद बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

सहालग के सीजन एवं दुकानदारों के लालच के चलते मड़ावरा कस्बे की तमाम कपड़ा-साड़ी, रेडीमेड एवं आभूषणों की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस की नजर से बचने के लिए कुछ दुकानदारों द्वारा अपने घरों में लोगों को घुसाकर साड़ी-कपड़े आदि बेचे जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन भी महज खानापूर्ति करते दिख रहा है। मास्क के नाम पर कोविड चालान तो किए जा रहे हैं पर बहुतायत में अभी भी लोग मास्क लगाकर नहीं निकल रहे हैं। बहरहाल कोरोना की भयावह स्थिति के बाद भी प्रशासन से ज्यादा ग्रामीणों द्वारा संक्रमण के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही कोविड के लक्षणों के बावजूद जांच नहीं कराना और रोग को छिपाना भी लोगों की मौत के पीछे का एक बड़ा कारण समझ जा रहा है। एसडीएम एसपी सिंह का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा रहा है। बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया जाएगा ताकि भीड़ इकट्ठा न हो सके। स्थिति नियंत्रण के लिए मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंस अपनाएं, घर से बाहर न निकलें और लक्षण होने पर जांच करवाकर उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें