फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले 240 नए कोरोरा संक्रमित, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांचों मे 240 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 259 मरीजों को ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया। अब जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2757 पर पहुंच गई है। वहीं, मंगलवार को एक महिला समेत तीन कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 5440 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जिले में कुल 1631 कोरोना के संदिग्धों की जांचें की गईं, जिनमें कुल 240 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आरटीपीसीआर विधि से 140, ट्रूनेट से एक और एंटीजन जांच में 99 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अकेले शहर में ही 87, तालबेहट में 51, महरौनी क्षेत्र में 18, मड़ावरा क्षेत्र में 11, बिरधा में 10, जखौरा क्षेत्र में 25 और बार क्षेत्र में 09 मरीज और अन्य क्षेत्रों से 29 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी ममता देवी 42 वर्ष एवं सिविल लाइन निवासी नंदकिशोर 60 वर्ष की तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान ललितपुर निवासी कोरोना मरीज मौत हो गई। वहीं जिले में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 2757 पर पहुंच गया। इसके साथ ही मंगलवार को रिकवरी रेट में भी मामूली सुधार हुआ और यह 65.86 पर पहुंच गया, जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.92 पर पहुंच गया। मंगलवार को हुई जांचों में दस वर्ष से कम आयु के छह बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए, जिनमें एक वर्षीय एक मासूम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें