फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन

विज्ञापन
पुलिस के साथ भ्रमण करते एसडीएम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। नगर पंचायत पाली में बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन, लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जबकि, अधिकारी लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर की गली - मुहल्लों में लोग आमदिनों की भांति ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना की महामारी पूरे देश में फैल रही है। कोरोना पीड़ित के लक्षण का पता देर से चलता है। वह अनजाने में इधर - उधर घूमने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आता है। इस तरह और लोग भी कोरोना से संक्रमित हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई शारीरिक दूरी, साफ - सफाई और अन्य निर्देशों का पालन करें, लेकिन बार-बार लोगों को सचेत किए जाने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र, थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने पैदल मार्च कर नगर के सभी चौक और चौराहों पर नागरिकों को घर में रहने व दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। मोटरसाइकिल से गांवों से आने वालों को समझा रहे हैं, जो नहीं मान रहे हैं, उनका कस्बा इंचार्ज पीर मुहम्मद चालान काट रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सुबह सात बजे से दो बजे तक नगर के मुख्य बाजार रेंज चौकी, पंडयाना मुहल्ला, गांधी चौक, बस स्टैंड आदि जगहों पर सब्जी की बिक्री की जा रही है। लोग सब्जी खरीदने के दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन करेंगे, लेकिन लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। नगर की गलियों में सारे दिन सब्जी वालों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें