फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य बनी दुर्भाग्य, बल्व मिल रहे न तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराहट। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना दिखावा बनकर रह गई है। गांव में योजना के तहत लाभ पाने वाले उपभोक्ताओं को न तो तार दिया जा रहा है और न ही बोर्ड और बल्व मिल रहे हैं। गरीबों को सामान खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

निर्धन परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना का क्षेत्र में बुरा हाल है। योजना के तहत लाभार्थी परिवार को कनेक्शन के साथ ही एक लोहे का पाइप, केबिल, एक एलईडी बल्ब और बोर्ड नि:शुल्क देने और मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते जिम्मेदार योजना को पलीता लगा रहे हैं।
क्षेत्र में कनेक्शन तो दिया जा रहा, लेकिन साथ में नि:शुल्क वस्तुओं के दाम लिए जा रहे हैं। निर्धन लोगों से केबिल के भी पैसे लिए जा रहे हैं। कस्बा में अब तक किसी भी कनेक्शनधारक को पाइप नहीं मिला है। कनेक्शनधारक ही अपने खर्चे से केबिल लाकर कनेक्शन करा रहे हैं। ऐसे में कई निर्धन तो कनेक्शन लेने भी कतरा रहे हैं, जिससे योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य नि:शुल्क बिजली कनेक्शन है, लेकिन पैसों के अभाव में निर्धन लोगो को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में निर्धनों के लिए बनी ‘सौभाग्य योजना’ दुर्भाग्य साबित हो रही है।
--------
कस्बा नाराहट में ‘सौभाग्य योजना’ में एलईडी बल्व व अन्य सामान वितरण नहीं करने का मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें