फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसएनसीयू वार्ड फुल, एक पलंग पर दो-दो नवजात भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सर्दी बढ़ने से नवजात सीधे चपेट में आ रहे हैं। पहले की तुलना में निमोनिया और वायरल से ग्रस्त डेढ़ से दो गुना नवजात मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। रोजाना तीन से चार नवजातों को स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया जा रहा है।
12 बेड की क्षमता वाले इस वार्ड में 18 से 20 बच्चों को भर्ती किया गया है। इस कारण एक बेड पर दो-दो बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। ओपीडी में भी आठ से दस बच्चे निमोनिया के आ रहे हैं।
विज्ञापन

एक माह से कम आयु के शिशुओं में सबसे ज्यादा हाइपोथर्मिया व निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बच्चे वायरल के भी शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित बाल रोग विभाग में प्रतिदिन 80 से 90 बच्चे पहुंच रहे हैं। अधिकांश में वायरल के लक्षण मिल रहे हैं। इन्हें जुकाम, बुखार व खांसी है। इसके अलावा आठ से दस बच्चे निमोनिया से ग्रसित आ रहे हैं, इनमें चार से छह बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास जैन ने बताया कि बच्चों के हाइपोथर्मिया व निमोनिया की चपेट में आने का कारण तापमान में ज्यादा गिरावट है। उनमें सांस लेने की दिक्कत आ रही है। हाइपोथर्मिया में तापमान कम होने से सांस तेज चलती है। तापमान ठीक करने के लिए उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें