फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने वाले बजट मिलने की उम्मीद लगा रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एक फरवरी को आ रहे देश के आम बजट को लेकर युवा बड़ी उम्मीद लगाए हैं। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। युवा रोजगारपरक बजट की उम्मीद जता रहे हैं। युवा कुटीर उद्योगों को स्थापित करने को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि देश में बढ़ती आबादी रोजगार मिलने की राह का रोड़ा बन रही है। ऐसे में युवाओं को रोजगार देने के लिए नौकरियों के साथ ही कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाए, जिससे युवाओं में बेरोजगारी की संख्या को कम किया जा सके। वर्तमान युग में अधिकांश लोग कुटीर उद्योग को स्थापित करना चाहते हैं। शासन तमाम योजनाओं के माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराता है। इससे युवा उद्योग के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इनमें अधिकांश युवाओं के योजनाओं के लिए ऋण विभागों से तो स्वीकृत हो जाते हैं, लेकिन बैंकों में पहुंचने पर ऋण नहीं मिल पाता है, जिसको लेकर अभ्यर्थी बैंकों के चक्कर काटता रहता है। अंत में वह ऋण न मिलने पर मायूस होकर घर बैठ जाते हैं। ऐसे में युवाओं केे रोजगार स्थापित करने के लिए कुटीर उद्योग के लिए मिलने वाली ऋण सुविधा को सरल बनाया जाए। इसके लिए अलग से विभाग स्थापित हो, जो ईमानदारी से युवाओं केे रोजगार दिलाए जाने का प्रयास करे।
जनसंख्या वृद्धि से युवाओं में लगातार ही रोजगार की समस्या बढ़ रही है। इसके निदान के लिए नौकरियों के साथ ही कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

- सान्या मंसूरी
बजट को लेकर युवा काफी उम्मीद लगा रहे हैं कि देश के विकास के लिए सर्वप्रथम युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत है। देश में सर्वाधिक आबादी युवाओं की है। युवाओं के विकास से देश का विकास हो सकता है।
- प्रियंका अहिरवार
युवाओं के लिए कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाता है, जो विभागों में स्वीकृत होने के बाद बैंकों में लटक जाता है। इसके लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। इससे लोग उद्योग स्थापित कर रोजगार पा सकें।
विज्ञापन

- रंगीता यादव
रोजगारपरक शिक्षा की अधिक आवश्यक है। इससे युवाओं को बिना किसी परेशानी के रोजगार मिल सकेगा और बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सकेगा।
- भारती झा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें