ललितपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में 53 स्कूलों ने 83 मॉडलों का प्रदर्शन किया। इनमें से श्रेष्ठ छह मॉडल चुने गए।
कार्यक्रमजिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सर्वप्रथम छात्र/छात्राओं द्वारा बनाए गये मॉडलों का अवलोकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने प्रदर्शनी की आख्या प्रस्तुत की। बताया गया कि विद्यालय स्तर पर चयनित चार (2 जूनियर वर्ग से 02 सीनियर वर्ग से) मॉडलों को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने थे। इस तरह प्रदर्शनी में जनपद स्तर में 100 विद्यालयों को प्रतिभाग करना था जिसमें से 53 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इन स्कूलों के 83 मॉडलों को रखा गया। इनमें से 3 जूनियर एवं 3 सीनियर मॉडलों को चुना गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. डीके साहू प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय महाविद्यालय, डॉ. जगवीर सिंह प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, नेहरू महाविद्यालय ललितपुर एवं डॉ. राजीव कुमार निरंजन प्रवक्ता, पर्यावरण विज्ञान नेहरू महाविद्यालय ललितपुर सदस्य के रूप में शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि माडलों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री इस प्रकार ली जानी चाहिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषित न हो। उन्होंने प्रदर्शनी के छह सर्वश्रेष्ठ मॉडलों के छात्रों निर्धारित धनराशि का चेक, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन अमित शुक्ला प्रवक्ता ने किया। अंत में आभार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी आभार ज्ञापित किया गया।
-----
यह बच्चे हुए पुरस्कृत
सीनियर वर्ग (कक्षा 11 एवं 12) दिव्यांश प्रता सिंह सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी प्रथम को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। रितिक पटेल सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी द्वितीय को तीन हजार रुपये, मनीष राजपूत राजीय इंटर कॉलेज माताटीला को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर दो हजार रुपये, दिनेश राजपूत जीआईसी, सौम्या अडजरिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालवेहट, मनसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अंश श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज, सौरव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर वर्ग (कक्षा 11 एवं 12) में सचिन प्रजापति राजकीय इंटर कॉलेज माताटीला प्रथम, अनुराग राजकीय हाईस्कूल कुम्हैडी द्वितीय, शिवम राजकीय हाईस्कूल पूराबिरधा तृतीय, उदय प्रताप सिंह पीएन इंटर कॉलेज, राहुल सीवी गुप्त इंटर कॉलेज महरौनी, सुहानी यादव नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, नीतू राजकीय इंटर कॉलेज माताटीला, अंश तिवारी सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है।