फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गर्मी से हाल बेहाल, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इस माह में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से गर्म हवाएं चलती रहीं। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

नौतपा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से काफी राहत रही। पर, अब तीन दिनों से भीषण तपिश हो रही है। सोमवार सुबह 11 बजे तक तापमान 39 डिग्री, दोपहर 12 बजे 41 डिग्री, दोपहर एक बजे तापमान 42 डिग्री और दो बजे से शाम पांच बजे तक जिले का तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद शाम छह बजे तापमान 42, डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तपन से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते रहे।
तुवन चौराहे से स्टेशन रोड पर एक अस्थायी प्याऊ के पास कुछ ग्रामीण महिलाएं व पुरुष बस के इंतजार में पेड़ के नीचे बैठी नजर आईं। वहीं, प्याऊ पर मटकों से राहगीर पानी पीकर प्यास बुझा रहे थे। इसी प्रकार बाजार करने आए कुछ लोग खरीदारी के बाद कंपनी बाग में पेड़ों की छांव में बैठे दिखे। घंटाघर के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर काफी संख्या में लोग गर्मी से राहत के लिए बैठे रहे। वहीं बाइक सवार तौलिया या कपड़ों से मुंह ढंककर निकले। पैसेंजर ट्रेन से लौटे कई यात्री स्टेशन के बाहर वेटिंग हॉल में पंखे की हवा में आराम करते रहे। शाम को धूप कम होने पर तपन से कुछ राहत के बाद अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें