फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देवरानी-जेठानी बच्चों संग लापता, एक स्टेशन पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक ही परिवार की देवरानी और जेठानी एक माह पहले दो बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई थीं। इनमें से देवरानी को झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया, जबकि जेठानी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को ससुरालीजनों और परिजनों ने तहसील सदर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी मोहल्ला हरदीला क्षेत्र में हुई है। इसी घर में तालबेहट क्षेत्र की एक युवती का विवाह करीब आठ माह पहले हुआ था। तीन फरवरी को दोनों देवरानी-जेठानी घर से चली गईं। जेठानी अपने साथ दो और पांच वर्ष की दो बेटियों को भी ले गई थी।
घटना के बाद ससुरालीजनों और मायके पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। परिजन भी अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे। नौ मार्च को देवरानी को ससुरालीजनों और जेठानी के मायके पक्ष के लोगों ने झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को देवरानी को झांसी से ललितपुर लाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर ससुरालीजन तहसील सदर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि दोनों महिलाओं को भगाने और इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जेठानी के भाई ने महिला थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर देवरानी के पिता पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें