14 मार्च को होगा आयोजन, न्यायिक अधिकारियों के साथ पैनल अधिवक्ता करेंगे विभिन्न मामलों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं की 15 न्याय पीठों का गठन किया गया है। इन पीठों द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
प्रत्येक न्याय पीठ में एक न्यायिक अधिकारी को अध्यक्ष और एक पैनल अधिवक्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। गठित पीठों में पीठ-1 के अध्यक्ष जिला जज अशोक कुमार सिंह और सदस्य पैनल अधिवक्ता कुलदीप श्रीवास्तव, पीठ-2 में अध्यक्ष प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नंदप्रताप ओझा व सदस्य पैनल अधिवक्ता विजय नारायण गोस्वामी, पीठ-3 में अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी राकेश वर्मा व सदस्य पैनल अधिवक्ता अनिल यादव, पीठ-4 में अध्यक्ष एडीजे प्रथम यादवेंद्र सिंह व सदस्य पैनल अधिवक्ता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार पीठ-5 में अध्यक्ष एडीजे एससी/एसटी एक्ट विकास कुमार द्वितीय व सदस्य पैनल अधिवक्ता रामलखन यादव, पीठ-6 में अध्यक्ष एडीजे (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) सुनील सिंह व सदस्य स्वतंत्र व्यास, पीठ-7 में अध्यक्ष एडीजे पॉक्सो नवनीत कुमार भारती व सदस्य पैनल अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पीठ-8 में अध्यक्ष सीजेएम मयंक जायसवाल व सदस्य पैनल अधिवक्ता शेर सिंह यादव, तथा पीठ-9 में अध्यक्ष सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व सदस्य पैनल अधिवक्ता शशिकांत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पीठ-10 में अध्यक्ष एसीजेएम महरौनी नवीन कुमार प्रथम व सदस्य कुंदन सिंह, पीठ-11 में अध्यक्ष सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफटीसी अदिति जैन व सदस्य पैनल अधिवक्ता रविंद्र प्रताप सिंह, पीठ-12 में अध्यक्ष न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट रंजीत कुमार वर्मा व सदस्य अमित बुंदेला, पीठ-13 में अध्यक्ष सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आकृति व सदस्य पैनल अधिवक्ता निधि कुमारी सहरिया, पीठ-14 में अध्यक्ष सिविल जज (जूनियर डिवीजन) महरौनी अतुल व सदस्य पैनल अधिवक्ता बादाम सिंह तथा पीठ-15 में अध्यक्ष सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी नवीन पांडेय व सदस्य पैनल अधिवक्ता नरेंद्र कुमार को नामित किया गया है।