फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र हत्याकांड : चार महिलाओं सहित आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भांजी की शादी में आए मामा की मंगलवार शाम को चाकू से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की चाची की तहरीर पर मुख्य आरोपी सहित आठ के खिलाफ मारपीट कर षड्यंत्र के तहत हत्या करने का केस दर्ज किया है। पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम दूधई निवासी शैलेंद्र सिंह मंगलवार को मोहल्ला नेहरू नगर में आयोजित अपनी भांजी की शादी में आया था। यहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक शैलेंद्र की चाची शिवानी राजा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने भतीजे शैलेंद्र सिंह, मंझली बहू उर्फ मंजू राजा निवासी चनारी थाना मालथौन सागर, डग्गी राजा निवासी ग्राम डोंगराकलां व भांजी साक्षी राजा निवासी ग्राम खकारौन के साथ 23 अप्रैल को कमलेश निवासी मोहल्ला नेहरू नगर की लड़की महक राजा की शादी में आए थे। यहां शैलेंद्र सिंह, मंझली बहू उर्फ मंजू राजा, साक्षी राजा के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी आजाद निवासी नेहरू नगर ने षड्यंत्र के तहत शैलेंद्र को बुलाया। इसी बीच नीलम, नैना, गुड़िया, बड़ी राजा निवासी ग्राम सेरोंनकलां शैलेंद्र के साथ गाली गलौज करने लगी। मना करने पर सभी मारपीट करने लगी। इसी दौरान संजय, इंद्रजीत, ऊदल सिंह निवासी ग्राम सीरोंनकलां हाथ में गुम्मा, चाकू लेकर आ गए। संजय सिंह व ऊदल सिंह ने चाकू से शैलेंद्र पर हमला कर दिया। इंद्रजीत ने गुम्मा से मारा। डग्गी राजा ने बचाने का प्रयास किया तो ऊदल व संजय ने डग्गी राजा पर भी जानलेवा हमला किया। डग्गी राजा को भी चाकू से चोट आई। अन्य रिश्तेदारों ने बीच बचाव किया। शैलेंद्र व डग्गी राजा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी की गिरेबां तक पहुंचे हाथ: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरेबां तक पहुंच गए हैं। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
-
मृतक और हत्यारोपी का परिवार आपस में रिश्तेदार: शैलेंद्र की हत्या करने के आरोपी संजय और ऊदल का परिवार आपस में रिश्तेदार है। शैलेंद्र का पिता रामसिंह, आरोपी संजय का पिता ऊदल का रिश्ते में ममिया ससुर लगता था।
-
गले में चाकू घोंपने से मौत की पुष्टि:
पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार शैलेंद्र के गले में चाकू घोंपने से मौत होना पाया गया। चाकू गले को चीरता हुआ लंग्स को छू गया था। यही उसकी मौत का कारण बना। शैलेंद्र के बाएं हाथ में चाकू से हमले का एक और घाव मिला। इससे अनुमान लगाया गया कि शैलेंद्र ने मरने से पूर्व अपने आप को बचाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

-
मां की बीमारी का कर्ज चुकाने के लिए चलाने लगा था ट्रक
शैलेंद्र तीन भाइयों में छोटा था। कुछ वर्ष पूर्व शैलेंद्र की मां बड़ी दुलैया गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गई थीं। इलाज में शैलेंद्र व उसके परिवारीजनों का काफी रुपया खर्च हो गया था। नौबत यहां तक आ गई कि कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ा, लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व शैलेंद्र की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद कर्ज चुकाने के लिए शैलेंद्र ट्रक चलाने लगा था। घटना के दो दिन पूर्व भी शैलेंद्र ट्रक चला रहा था, लेकिन नेहरू नगर में रिश्ते में लगने वाली भांजी की शादी के चलते वह घर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें