फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माणों से त्रस्त है शहरवासी वासी

विज्ञापन
road - फोटो : road
विज्ञापन
ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना ने शहर में सड़कों के घटिया निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कमीशनबाजी के चलते सड़कों का निर्माण बेहद घटिया किया जा रहा है, जिस कारण सड़क ज्यादा दिनों तक नहीं चल पा रही हैं। इसका खामियाजा लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कमांडेंट सुदेश नायक ने आरोप लगाया कि इस बरसात के मौसम में शहर की प्रमुख सड़कें खराब हो गई हैं। कई सड़कों पर कीचड़, बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती हुई धूल से लोगों को परेशान होते देखा जा सकता है। कुछ सड़कें तो ऐसी हैं जो चंद दिनों पहले बनाई गई थीं। ठेकेदारों ने कमीशन व खुद का मुनाफा निकालने के लिए सड़कों का घटिया निर्माण कर दिया है। कमीशनबाजी का खामियाजा पूरे शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुरा हाल है। कीचड़ और गड्ढों के कारण आम लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। सड़कों से उड़ती हुई धूल से दुकानदार भी परेशान हैं। कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विकास सेना बड़ा आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर कदीर भाई, मयंक कुशवाहा, प्रदीप सोनी, कपूर खान, गोपाल शर्मा, रवि, रतन राजपूत, नंदराम कुशवाहा, कामता प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें