ललितपुर। जिले में कुपोषण से बचाने के लिए सात सितंबर से पोषण माह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें धात्री महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा और कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर मॉनिटरिंग की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा ने बताया सितंबर माह को पोषण अभियान के रूप में मनाया जाता है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति के निधन के चलते इस वर्ष सात सितंबर से शुरू किया जा रहा है। अभियान में कोविड-19 के नियमों का पालन कर आंगनबाड़ी महिलाएं गर्भवती, धात्री महिलाएं व स्कूल न जाने वाली किशोरियों को कुपोषण से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। इसके साथ ही कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों चिह्नित करेंगी। कोरोना के चलते अभियान में सर्वे के दौरान मास्क बांधकर व सामाजिक दूूूूरी का पालन किया जाए। अभियान का मुख्य उद्देश्य किचन गार्डन को बढ़ावा देना और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर मॉनिटरिंग की जाए।