फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त सड़कों का 15 दिनों में शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
road.jpg - फोटो : road.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाह ने कहा कि 15 दिन में गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान शुरू हो जाएगा। शहर में सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा, इस संबंध में नगर पालिका के चेयरमैन व ईओ से बात की है। उन्होंने एसपी से कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने अथवा उनका गलत न चालान काटें यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस दौरान साढ़े चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की प्रकाशित बुकलेट का वितरण कराया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने राज्य सरकार, बुंदेलखंड विकास निधि एवं विधायक निधि के मदों से ्क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कें बारिश के कारण खराब हो गई हैं। उन्होंने खुद बाइक की सवारी करके सड़कों का हाल देखा है। उन्होंने कहा कि गड्ढों वाली सड़कों को हरहाल में 15 दिन के बाद अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। पिछले दिनों हुए वायरल वीडियो के मामले में विधायक ने कहा कि उन्होंने आईटी सेल के माध्यम से जांच कराने को कहा है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, कॉपरेटिव बैंक उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रजक, पुरुषोत्तम कुशवाहा, डब्बू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें