फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से विवेक नगर जाने वाला मार्ग खस्ताहाल

विज्ञापन
हाईवे से पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने वाला खस्ताहाल मार्ग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों को शहर के जर्जर मुख्य मार्ग आईना दिखा रहे हैं। इन सड़कों से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इन इलाकों में रहने वालों ने अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक सड़क बनवाने की गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। शहर क्षेत्र की सड़कों का जब ये हाल है तो ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कैसी होंगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

झासी रोड़ स्थित गल्ला मंडी से विवेक नगर को जाने वाली सड़क कुछ साल पहले डामर गिट्टी से बनाई गई थी लेकिन जल्द ही टूटना शुरू हो गया। आज इस सड़क की नालियां टूटी हैं और मामूली बारिश में ही पानी सड़क पर भर जाता है। ऐसे में गड्ढेदार सड़क से वाहन तो दूर बरसात में पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।
वहीं, नेशनल हाईवे से पंचमुखी हनुमान मंदिर को जाने वाला रजवारा मार्ग खस्ताहाल है। इस सड़क के बीच बनी पुलिया क्षतिग्रस्त है इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर इसके ऊपर से गुजरने को मजबूर है। मंगलवार व शनिवार को इस मार्ग से सैकड़ों भक्त मंदिर जाते हैं उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने वाले खस्ताहाल मार्ग पर चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। वहीं दो पहिया वाहन कई वार पलट चुके हैं। प्रशासन को सड़क व पुलिया बनवाना चाहिए। -प्रिंस कुमार, निवासी रजवारा
शहर क्षेत्र का विकास तो कराने का दावा किया जाता है लेकिन इस इलाके में आकर कोई देखे तो पता चल जाएगा कि हकीकत क्या है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -कमलेश कुशवाहा, निवासी मोहल्ला खिरका
वोट मांगने वाले नेताओं को चुनाव बाद भी क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए। लंबे समय से लोग टूटी पुलिया से गुजर रहे हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। -सौरभ कुमार, निवासी खिरका
शहर में कई सड़कें ऐसी हैं जिनसे पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर सड़कों को बनवाना चाहिए। -राजेश कुमार
बोले जिम्मेदार
शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं जो भी सड़कें खस्ताहाल हैं उन्हें बनवाने के लिए संबंधित एजेंसी से कहा गया है। वह जल्द ही इस संबंध में डीएम से बात करेंगे।- रामरतन कुशवाहा, विधायक

मंडी से विवेकनगर जाने वाला खस्ताहाल मार्ग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें