फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वासन दो दिन का, दस दिन बाद भी स्थिति जस की तस

विज्ञापन
पिसनारी बाग की सड़क वनी दलदल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारी में दलदल व कीचड़ से परेशान मोहल्लावासियों ने सड़क पर जाम लगाया था, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दो दिन में समस्या के हल का आश्वासन दिया, मगर एक सप्ताह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे मोहल्लावासियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

शहर के राजघाट रोड़ स्थित मोहल्ला पिसनारी बाग से गोविंद सागर बांध की नहर के बायीं ओर कॉलोनियों में मकान तो पक्के बन गए हैं, लेकिन अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को नहर किनारे कच्चे मार्ग से निकलना पड़ रहा है। सर्दी व गर्मी के मौसम में तो लोग कच्चेे रास्तों से सुलभता से निकल जाते हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही दलदल व कीचड़ भरे रास्ते हो जाते हैं। अब लोगों को कच्चे रास्तों का खामियाजा दलदल व कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है।
आवाजाही की समस्या से परेशान होकर मोहल्लावासियों ने 13 सितंबर को राजघाट मार्ग पर जाम लगाया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी कीचड़ व दलदल का रास्ता दिखाया था। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से दो दिन में मिट्टी डालकर रास्ता ठीक करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद लोगों ने बाद में जाम खोला। लेकिन दस दिन बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। समस्या का हल नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में दलदल व कीचड़ से निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते में शीघ्र ही मिट्टी डाली जाए, जिससे निकलने में सुविधा हो सके। - महेश विश्वकर्मा
सड़क को ठीक कराने के लिए अधिकारियों ने दो दिन का समय दिया था, लेकिन दस दिन बाद भी स्थिति जस की तस है। - क न्हैयालाल
पिसनारी में नहर के पास सड़क की स्थिति को जल्द ही सुधारा जाएगा। लगभग दो दिन में रास्ता ठीक हो जाएगा। - डॉ. संतोष उपाध्याय, सदर उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें