फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त झांसी समेत सात निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें छह लोग ललितपुर के हैं। वहीं, अपर आयुक्त झांसी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि अपर आयुक्त की जांच झांसी में ही हुई थी, लेकिन उनकी आईडी एसडीएम ललितपुर की होने के चलते ललितपुर की सूची में उनका नाम आया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चपेट में अब सरकारी विभागों के अधिकारी भी आते जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक, उनकी पत्नी के संक्रमित होने के बाद जांच में बीते रोज शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, उनकी पत्नी और बच्चा में भी कोरोना संक्रमण पाया गया। अब शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की जो जांच रिपोर्ट जारी की गई है, उसमें झांसी में तैनात 45 वर्षीय महिला अपर आयुक्त, रावतयाना निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम मैनवारा निवासी 20 वर्षीय युवक, मोहल्ला आजादपुरा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, तालबेहट निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, बजर्रा बिरधा निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, चौबयाना तालबेहट निवासी 60 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया है। शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। शुक्रवार की रिपोर्ट के बाद अब जनपद में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3186 पर पहुंच गया है।
--------
शुक्रवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में कुल सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें अपर आयुक्त झांसी का नाम उनकी आईडी (पता) ललितपुर का होने के चलते यहां की सूची में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें