संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। ठेकेदार की मोटरसाइकिल की बैग से हुए सात लाख चोरी के सात दिन बीत जाने के बाद भी टप्पेबाज पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके जबकि टप्पेबाज सीसी कैमरा में बाइक के बैग को चैन खोलता दिखाई दे रहा है
ग्राम पड़वा निवासी ठेकेदार तेज सिंह उर्फ राजू शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे सेंट्रल बैंक से 7 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल में लगे बैग में रखकर चैन व लॉक लगाकर मोबाइल पर कॉल आने पर किसी से बात करने लगे तब तक टप्पेबाजों ने सेंट्रल बैंक के सामने ही बैग की चैन खोल कर रुपये ले गया। यह बारदात सीसी कैमरा में दिखाई दे रही है। इस संबंध में महराैनी के कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि अभी चोरों तक नही पहुंच सके जांच जारी है।