फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नौ वर्ष पूर्व रिश्वत लेते बांदा में पकड़े गए जेई की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां विद्युत विभाग की विजिलेंस शाखा में कार्यरत अवर अभियंता परमेश्वर गोराई की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अवर अभियंता को नौ वर्ष पूर्व बांदा में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। यूपीपीसीएल ने कॉर्पोरेशन की छवि धूमिल करने व कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के मामले में दोषी पाया था। वर्तमान में अवर अभियंता जनपद के प्रवर्तन दल में तैनात थे।
वर्ष 2015 में विद्युत वितरण खंड बांदा के थाना जसपुरा उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता परमेश्वर गोराई ने रामपुर निवासी कुलदीप सिंह से निजी नलकूप पर 16 केवीए परिवर्तक की जगह 25 केवीए के परिवर्तक स्थापित करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। कुलदीप ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन पुलिस उपाधीक्षक झांसी से शिकायत की थी। टीम ने उपभोक्ता से पैसे लेते अवर अभियंता को गिरफ्तार किया था। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने रिश्वत लेने सहित अन्य मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कार्रवाई से महकमा में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अवर अभियंता परमेश्वर गोराई के बर्खास्त होने पर उनके स्थान पर अवर अभियंता रामबहादुर को तैनात कर दिया गया है। संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें