कोविड- 19 कोर कमेटी की बैठक करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने संक्रमित मरीजों को जल्द से जल्द कोविड अस्पताल व आइसोलेशन में भेजने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डोर टू डोर सर्विलांस में संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर सूचना उपलब्ध कराएं। सर्वे का कार्य न करने वाले कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने पॉजिटिव मरीज मिलने पर शीघ्र ही कोविड अस्पताल या होम आइसोलेशन में भेजें। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में भोजन, गर्म पानी एवं समय से दवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी मरीजों को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे जाएं। स्वास्थ्य में सुधार होने वाले मरीजों की निगरानी की जाए। संचारी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। लार्वा पाए जाने पर नोटिस दिए जाएं।
डीएम ने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन के साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए मुनादी कराएं। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 363 वाहनों के चालान कर 204800 रुपये वसूले गए हैं। बिना मॉस्क के 223 व्यक्तियों के एक-एक हजार के चालान कर 22300 रुपये वसूल किए गए। दोपहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक सवारी बैठाए जाने पर एक चालान कर 250 रुपये वसूल किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, सीएमओ डा. मुकेश दुबे, सीएमएस पुरुष डा. अमित चतुर्वेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, एसीएमओ डा. हुसैन खान, डा. डीसी दोहरे, डा. जेएस बक्शी, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय मौजूद रहे।