मड़ावरा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते श्रमजीवी पत्रकार
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कोतवाली तालबेहट में पत्रकार पर दर्ज मुकदमा को खारिज करने की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की इकाई ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि कोतवाली तालबेहट में एक अखबार के संपादक पर राजनीति से प्रेरित होकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा को तत्काल वापस लिया जाए। अन्यथा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर राहुल श्रोती, कृष्णकुमार पांडेय, इमरान खान, अभय प्रताप सिंह, माखन कुशवाहा, रामकुमार पटेल, वाहिद खान फैजल, अवध किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
उधर, लोकतंत्र सेनानियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लोकतंत्र सेनानी के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि 13 नवंबर की रात्रि में लोकतंत्र सेनानी विनोद कुमार संज्ञा के घर में घुसकर उनकी पत्नी व समाचार पत्र के संपादक पुत्र के साथ हमला कर मारपीट कर दी। ज्ञापन पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नाथूराम साहू, आनंद मालवीय आदि के हस्ताक्षर बने हैं।