ललितपुर। संचारी रोग एवं कोविड-19 की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए शहर में तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वार्ड नंबर 10 कटरा बाजार में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार ने संपूर्ण वार्ड की गहनता से सफाई कराते हुए समस्त रोड नालियों की सफाई करवाई। सफाई के उपरांत निकले कचरे का निस्तारण कराते हुए कीटनाशक दवाओं का संपूर्ण वार्ड में छिड़काव कराया गया। इसके अलावा कंटेनमेंट क्षेत्र को भी सैनिटाइज कराया गया। इस मौके पर अमित पाराशर, पर्यवेक्षक अमित कुमार, वार्ड सुपरवाइजर विक्रम घावरी, अशोक, शमीम खान आदि उपस्थित रहे।