फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कृषि यंत्रों के वितरण के लिए ई लाटरी से होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दस हजार से अधिक के अनुदान वाले कृषि यंत्र के लिए लाभार्थियों का ई-लाटरी से चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति विकास भवन में दस फरवरी को शाम चार बजे ई-लाटरी निकालेगी।
विज्ञापन


चयनित किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की अंतिम तिथि की सूचना दी जाएगी। इसी प्रकार ई-लॉटरी में प्रतीक्षा सूची में चयनित किसानों को भी उनके मोबाइल नंबरों पर सूचना दी जाएगी। चयनित लाभार्थियों की संख्या के अतिरिक्त लक्ष्य का पचास प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। उपकृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे ने बताया कि जिन किसानों ने दस हजार से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र, रक्षा उपकरण कस्टम हायरिंग सेंटर, ग्रामीण उद्यमी आदि की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर की थी, उनका चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें