फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घायल युवकों को देख राज्यमंत्री ने रोका वाहन, पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम सैदपुर और मिर्चवारा के पास सड़क पर पड़े थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक को ग्राम सैदपुर और ग्राम मिर्चवारा के पास दो युवक घायल पड़े दिखे, उन्होंने तत्काल वाहन रोककर एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बुधवार को राज्यमंत्री, डीएम व एसपी मड़ावरा से वापस ललितपुर लौट रहे थे। अभी वह लोग ग्राम सैदपुर के पास पहुंचे थे कि यहां जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने के कारण घायल पड़े युवक को देखा। इस पर डीएम-एसपी ने अपने वाहनों को रोक दिया। स्वयं घायल को सड़क से उठाकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वह लोग कोतवाली सदर के ग्राम मिर्चवारा के पास पहुंचे थे कि यहां दुर्घटना में घायल हुआ युवक सड़क पर दिखा। गांव के लोग उसके आसपास खड़े थे। डीएम-एसपी ने उक्त घायल युवक को भी एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया। राज्यमंत्री, डीएम-एसपी द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की लोगों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें