फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल जीवन मिशन के नल संयोजन देने में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल नल योजना के तहत नल संयोजन देने के मामले में जिला ने सीएम डैश बोर्ड की नवंबर माह की रैकिंग में पूरे प्रदेश में 97.18 प्रतिशत के साथ नंबर दो स्थान हासिल किया है।
जिले में नमामि गंगे के तहत 15 पाइप पेयजल परियोजनाएं निर्माणाधीन चल रही है। जिसमें 560 गांवों में 3217.55 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके जरिए हर घर में जोकि करीब दो लाख है में नल संयोजन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। इससे करीब 9.56 लाख लोग लाभांन्वित होंगे। जिले में चल रही जल जीवन मिशन की इस योजना में अधिकांश परियोजनाओं का काम अंतिम दौर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जल जीवन मिशन में नल संयोजन देने में सीएम डैश बोर्ड में प्रदेश में जनपद ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जनपद में 15 पाइप पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन चल रही है। जिनका काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। कुछ गांवों में पानी की सप्लाई भी शुरू हो गई है। शेष बचे हुए काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
इं. अविनीश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें