फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसडीओ और बिजली कर्मियों को लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा के चैनावारा में बकाया वसूली अभियान के दौरान कनेक्शन काटना बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने एसडीओ और बिजली कर्मचारियों को लात-घूसों से जमकर पीटा। गाड़ी में बैठकर भागने की कोशिश करने पर ग्रामीणों ने घेरकर जमीन पर पटककर कपड़े और उनके दस्तावेज भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण बांसी देवी सिंह ने जखौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ग्राम मुहारा के चैनावारा में एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली एवं संयोजन विच्छेदन के लिए गए थे। कुंवरलाल कुशवाहा के संयोजन पर 23396 रुपये बकाया होने के कारण बिल भुगतान करने को कहा। कुंवरलाल ने भुगतान करने से मना कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। बोला एक भी पैसा जमा नहीं करेंगे। बिजली कर्मचारी उसका कनेक्शन काट रहे थे, तभी प्यारेलाल कुशवाहा, जगत कुशवाहा, हरीदास कुशवाहा पुत्रगण कुंवरलाल कुशवाहा, लच्छी कुशवाहा पुत्र हीरे व सात आठ अज्ञात लोग आए। अपना फोन जमीन पर पटकते हुए विद्युत टीम पर इसे तोड़ने एवं थप्पड़ मारने का झूठा आरोप लगाते हुए सभी लोग एसडीओ एवं अधीनस्थ कर्मचारियों से लात घूसों से मारपीट की। किसी प्रकार विद्युत टीम जान बचाकर पास में खडे़ सरकारी वाहन में बैठी तो मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाकर गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। चाबी निकालकर एसडीओ की गिरेबान पकड़कर नीचे पटक दिया, उनकी शर्ट फट गई। उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर आए और कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। इसके बाद सभी को बंधक बना लिया। किसी प्रकार डायल 112 पर संपर्क किया। पुलिस एवं विजिलेंस टीम पहुंची, तब कहीं जाकर वे सभी गांव से निकल सके। शिकायती पत्र पर विंद्रावन, पवन राजपूत, मयंक रैकवार, जगदीश कुशवाहा, नीरज आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें