फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले में मिला स्क्रब टाइफस का मरीज, तीन हुई संख्या

Mon, 05 Oct 2026 02:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में स्क्रब टाइफस का प्रकोप बढ़ रहा है। अब शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। इससे पहले दो महिलाओं में अगस्त माह में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जानकारी मिली है, टीम भेजकर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी निवासी 53 वर्षीय महिला को 11 सितंबर को तेज बुखार और कमजोरी हुई। इस पर स्थानीय चिकित्सकों से जांच के बाद उपचार लिया। उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। उल्टी व सांस लेने में परेशानी हो गई। फेफड़े व किडनी तक पर असर होने लगा। इस पर परिजनों ने उसे 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर 20 सितंबर को आई रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई।
चिकित्सकों ने महिला को रिपोर्ट आने के बाद 12 दिन तक भर्ती रखकर उपचार दिया। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं। परिजनों का कहना है कि हालत अधिक गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन

-
ऐसे होता है स्क्रब टाइफस
स्क्रब टाइफस झाड़ियों, घास व खेतों में रहने वाले छोटे कीटों माइट्स के काटने से होता है। यह एक मरीज से दूसरे में नहीं फैलता है। बारिश के मौसम में अधिक मामले आते हैं। साफ-सफाई न होने से यह कीट अधिक पनपते हैं।
-
यह हैं स्क्रब टाइफस के लक्षण
- कीट के काटने के एक से तीन सप्ताह में लक्षण आते हैं।
- तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द होना।
- मांशपेशियों में अधिक दर्द होना।
- गर्दन, बगल में गांठें सूज जाना।
- आंखें लाल हो जाना
- गंभीर स्थिति में सांस लेने में दिक्कत।
- समय से उपचार न मिलने पर लिवर, किडनी, फेफड़ों में परेशानी बढ़ती है।
-
बचाव कैसे करें
- खेत, घास, झाड़ी में जाने पर कपड़े व जूते पहनकर जाएं।
- शरीर पर कीट-रोधी क्रीम लगाएं
- घर के आसपास घास-झाड़ियों की सफाई रखें।
- शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
- कीट के काटने पर तत्काल ठीक से सफाई करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
00000000
सिविल लाइन क्षेत्र में एक स्क्रब टाइफस के मरीज मिलने की जानकारी हुई है। टीम भेजकर जांच रिपोर्ट व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें