फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान की परीक्षा देने नहीं पहुंचे हाईस्कूल के 2,067 परीक्षार्थी

Wed, 21 Feb 2018 01:19 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
exam - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में 20 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान की और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर, आशुलिपि और टंकण, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक, परिधान रचना और सज्जा और रंगीन फोटोग्राफी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान व व्यापारिक संगठन विषय की परीक्षा आयोजित हुइ। दोनों ही पालियो में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

जनपद में 41 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। मंगलवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें आयोजित हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा देने के कुल पंजीकृत 23,746 परीक्षार्थियों में से 21,679 परीक्षा देने के लिए पहुंचे व 2,067 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट के विभिन्न पांच विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। कंप्यूटर विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 265 परीक्षार्थियों में से 249 ने परीक्षा दी और 16 अनुपस्थित रहे। आशुलिपि एंव टंकण तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 40 परीक्षार्थियों में से शतप्रतिशत ने परीक्षा दी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 87 परीक्षार्थियों में से 81 ने परीक्षा दी और 06 अनुपस्थित रहे। परिधान रचना एंव सज्जा विषय की तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 108 परीक्षार्थियों में से 107 ने परीक्षा दी व एक परीक्षा अनुपस्थित रहा। वहीं रंगीन फोटोग्राफी विषय की तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 110 परीक्षार्थियों में से 108 ने परीक्षा दी व 02 अनुपस्थित रहे। दोनों ही पाली में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई है।
वहीं जिला स्तरीय गठित सचल दल द्वितीय ने प्रभारी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जेपी राजपूत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर स्थित मां शारदा इंटर कालेज आजादपुरा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने कक्षों में बैठक व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। साथ ही उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि बच्चों को कक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्थाएं कराएं। केंद्र व्यवस्थापक डा.विवेक जेन से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल नामांकित 526 बच्चों में से 453 विद्यार्थी उपस्थित रहें। इस दौरान डायट प्राचार्य राजपूत के साथ माताटीला इंटर कालेज के प्रवक्ता देवेंद्र सिंह, डाइट से हेमंत तिवारी, प्रधानाध्यापक भरतपुरा मंजूलता व सहकेंद्र व्यवस्थापक संजय मिश्रा समेत समस्त कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मनोज कुमार द्विवेदी ने अपनी सचल टीम के साथ राजकीय हाईस्कूल दैलवार परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। वह निरीक्षण के लिए मंगलवार को दूसरी पाली में पहुंची, इस दौरान इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। उन्होंने समस्त कक्षों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। केंद्र व्यवस्थापक पूनम मलिक ने केंद्र पर उपस्थित व अनुपस्थित छात्रों की जानकारी दी। निरीक्षण में निदेशक को सारी व्यवस्थाएं सही मिलीं। दल में सहायक अध्यापक सचिन साहू, कोमल सिंह यादव व लिपिक इंद्रेष कुप्ता व सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें