फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर नए कानूनों के बारे में किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रभावी हुए कानूनों को लेकर पुलिस लाइन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 2023 के प्रभावी होने के पहले दिन पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने तीनों कानूनों को लेकर आम लोगाें को जागरुक किया। इसके साथ जिले के थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।
सोमवार को पुलिस लाइन में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने पर आम लोगों में व्यापक प्रचार प्रसार करने लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला जज आलोक कुमार पारासर, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नरेंद्र प्रताप ओझा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने लागू हुए भारतीय न्याय संहिता के तीन कानूनों को लेकर जानकारी दी और इसे पीड़ितों का मददगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भी नए कानून को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जानकारी देकर जागरुक किया। एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य पुलिस कर्मियों की चरणवार ट्रेनिंग दी गई। नए कानून के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नए कानून के तहत मिले एप्लीकेशन को कंप्यूटर में इंस्टाल करा दिया गया है। इसके बाद राज्यमंत्री व सदर विधायक ने नए कानूनों को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली जाने वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे हाथाें में स्लोगन लेकर नए कानून से संबंधित नारे लगाते हुए गए। शहर के विभिन्न चौराहों व तिराहों से होकर रैली निकली। इसके साथ जिले के सभी थाना-कोतवाली पुलिस ने भी अपने अपने क्षेत्रों में नए कानूनों के प्रचार-प्रसार को लेकर रैली निकालकर आम लोगों को जागरुक किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन रामरतन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम मलिक, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे, डिफेंस काउंसिल विक्रम सिंह, बार एसोसिएशन महामंत्री महेंद्र जैन, व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर, सुरेश बड़ेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें