फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी पर जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा, शासन से उपलब्ध हुईं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतिदिन मरीजों को खर्च करना पड़ रहे पांच से सात सौ रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब ब्लाॅक स्तर पर गर्भवती महिलाओं व पेट से संबंधित समस्या के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। शासन द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। विभाग ने मशीनों को स्थापित कराए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। कमेटी से स्वीकृति मिलने पर जांच चालू हो जाएंगी।
अब तक किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड जांच निजी केंद्रों पर कराए जा रहे हैं, लेकिन यह अल्ट्रासाउंड गर्भवास्था के समय में दो बार ही कराई जाती हैं। अन्य समस्या पर निजी केंद्रों के ही चक्कर काटना पड़ रहे हैं। वहीं कुछ ब्लॉक क्षेत्रों में सुविधा न होने से समस्या रहती है। अन्य मरीजों को भी समस्या होने पर मुख्यालय जांच के लिए आना पड़ रहा है। साथ ही प्रत्येक मरीज को पांच से सात सौ रुपये खर्च करना पड़ रहे हैं। अब शासन ने जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा, बिरधा, बार व जखौरा में अल्ट्रासाउंड जांच मशीनें उपलब्ध करा दी हैं। मशीन उपलब्ध होेते ही विभाग ने स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच शुृरू होने की आस जाग गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कमेटी की स्वीकृति मिलने पर जिलाधिकारी से अनुमोदन कराकर जांच सुविधा शुरु की जाएगी।
विज्ञापन

-
150 मरीजों को होगा लाभ
प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 30 से 35 गर्भवती महिलाएं जांच को आती हैं। इसके साथ ही पांच से सात हाईरिस्क प्रेग्नेंसी वाली जांच को आती हैं। इनमें 15 से 20 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता होती है। यह हाल अन्य सभी सीएचसी का बना हुआ है। इस तरह से छह सीएचसी पर 120 गर्भवती महिलाओं व अन्य 30 मरीजों को जांच का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-
जनपद की छह सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच को मशीनें उपलब्ध हो गई हैं। इन्हें स्थापित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने पर जांच शुरू कराई जाएगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें